कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

सेहतराग टीम

एक्सरसाइज न सिर्फ आपके पूरे स्वास्थ्य को दुरुस्त करता है, बल्कि आप प्रतिदिन एक्सरसाइज करके अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रख सकते हैं। अक्सर लोग उच्च कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त हो जाते हैं। डॉक्टर भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए व्यायाम करने की सलाह देते हैं। कुछ आसान से व्यायाम करके आप अपने उच्च कोलेस्ट्रॉल लेवल को लो कर सकते हैं। व्यायाम स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसे अपने जीवनशैली में जरूर शामिल करना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल आदि के शिकार हैं।

पढ़ें- एल्कलाइन युक्त पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी, जानें और क्या फायदे होते हैं

उच्च कोलेस्ट्रॉल होने से सबसे ज्यादा नुकसान दिल को होता है। नियमित व्यायाम कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। संतुलित आहार, धूम्रपान ना करना और एक्सरसाइज, आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम कर सकता है। इन तीनों की मदद से आपको दवा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या कहता है अध्ययन

एक अध्ययन के परिणामों के अनुसार, तेज गति से चलना कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए एक्सरसाइज के रूप में बेहतर है। रनिंग या जॉगिंग कोलेस्ट्रॉल कम करने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। यदि आपको रनिंग या जॉगिंग करना पसंद है तो यह आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे वजन भी कम होता है। मैदान के चारों ओर एक तेज स्प्रिंट करने की तुलना में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ मील की दूरी तय करना बेहतर जॉगिंग हो सकती है।

उच्च कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज -

करें वॉकिंग

वॉकिंग शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने की सबसे आसान एक्सरसाइज है। खाना खाने के बाद आप थोड़ी देर चलें और टहलें। तेज गति से चलना कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तेज गति से चलना वाले लोग, दौड़ने वाले धावक के समान अपनी कैलोरी बर्न करते हैं। वॉकिंग एक्सरसाइज उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप दोनों के खतरों को कम करने में सहायता करती है।

करें स्विमिंग

स्विमिंग एक एरोबिक व्यायाम है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होता है। एक शोध में शोधकर्ताओं ने तैराकी के लिए 50 से 70 वर्ष की उम्र की महिलाओं को चुना। उन्होंने पाया कि तैराकी ने शरीर के वजन में सुधार करने, शरीर में वसा कम करने और एलडीेएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ठीक करने में मदद करता है। अभी आप गर्मी के दिनों में खुद को कूल रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को डाउन रखने के लिए रोज स्विमिंग करें।

करें साइकिलिंग

साइकिल चलाने से जॉगिंग की ही तरह शरीर की ऊर्जा खत्म होती है। लेकिन जॉगिंग में कई बार जोड़ों में दर्द हो जाता है, पर साइकिल चलाने में ऐसा नहीं होता है। साइकिलिंग एक्सरसाइज कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभदायक होती है। जो लोग शारीरिक रूप से एक्टिव होते हैं, उनमें उच्च कोलेस्ट्रॉल कम ही होने की संभावना होती है। साइकिल चलाने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से दिल का दौरा भी कम पड़ता है।

 

इसे भी पढ़ें-

कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखती हैं ये 6 चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।